करंट से युवक झुलसा कोटा में भर्ती कराया
पेच की बावड़ी| कालामाल में दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना में ठेकेदार के अधीन कार्यरत स्वरूपगढ़ निवासी हरिसिंह पुत्र गोवर्धन बुधवार दोपहर को 11केवी पोल पर कार्यरत समय करंट लगने से नीचे गिर गया। क्षेत्रवासियों ने उसे हिंडौली अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार कर पहले बूंदी भेजा। इस संबंध में हरिसिंह के भाई सत्यनारायण ने बताया कि झुलसे हरिसिंह को कोटा भर्ती कराया है। जेईएन नितेश मीणा ने बताया कि घटनास्थल पर निगम का कोई कर्मचारी नहीं था। यह कार्य ठेकेदार द्वारा करवाया जा रहा है। संवेदक या संबंधित कंपनी का जिम्मेदार व्यक्ति कोई मौजूद नहीं था और न ही ग्रेड पर कोई लिखित में शटडाउन की शिकायत थी।