इंटरस्टेट माल सप्लाई पर ई-वे बिल 20 से लागू होगा
बूंदी | राजस्थान में इंटरस्टेट सामान के परिवहन पर ई-वे बिल 20 मई से लागू किया गया है। जीएसटी के नए नियम के तहत राजस्थान में इंटरस्टेट सामान के परिवहन पर ई-वे बिल सिस्टम 20 मई से लागू किया जाएगा। इसके तहत राजस्थान में दूसरे स्टेट से सामान परिवहन किया जाता है तो ई-वे बिल आवश्यक है।