पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंत्री ने सुनी लोगों की पीड़ा, विकास कार्यों पर खर्च होंगे 13 लाख

मंत्री ने सुनी लोगों की पीड़ा, विकास कार्यों पर खर्च होंगे 13 लाख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केशवरायपाटन| खाद्य आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा ने पंचायत समिति क्षेत्र की मायजा, करवाला, रड़ी व चड़ी पंचायत के तेरह गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए। विकास कार्यों के लिए 13 लाख रुपए की घोषणा की। मंत्री ने कान्हीहेड़ा, झुवांसा, रधुनाथपुरा, करवाला, हालीहेड़ा, निमोदा, रड़ी, चड़ी, कमोलर व बूढ्या गांव मे पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने छरकवाड़ा में महिला स्नानघाट के सवा लाख रुपए, करवाला में बैरवा बस्ती में ग्रेवल सड़क के लिए 6 लाख रुपए, झुंवासा में ग्रेवल सड़क व स्कूल में पाइप लाइन के लिए 4 लाख रुपए की राशि विधायक कोष से स्वीकृत की। रड़ी पंचायत के बूढ्या गांव में गणेशजी नहर तक नाले तक व गांव से मुक्त्तिधाम तक ग्रेवल सड़क स्वीकृत की।

कई जगह हुए स्वागत

गांवों में दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर जगह-जगह मंत्री का स्वागत किया। करवाला में सरपंच चंदाबाई मीणा, रड़ी सरपंच गणपतिबाई मीणा ने स्वागत किया। छरकवाड़ा में किसान मोर्चा जिला मंत्री महावीर मीणा ने मायजा में पुलिस चौकी खोलने व गांव से महादेव मंदिर तक ग्रेवल सड़क निर्माण करवाने को लेकर ज्ञापन दिया। मंत्री के साथ जनसुनवाई में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मीणा, शहर व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बाबूसिंह जादौन, सुरेंद्र शर्मा, नगर पालिका चेयरमैन सुखदेवसिंह संधु, वाइस चेयरमैन विजयसिंह जादौन, महामंत्री गोपाल नागर, लेसरदा सरपंच महेश नागर आदि साथ थे।

खटकड़| मंत्री बाबूलाल वर्मा ने बुधवार को मायजा अटल सेवा केंद्र पर अभाव अभियोग सुने एवं ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। ग्रामीणों ने मंत्री को मायजा का अलग से फीडर बनाने, दो वर्ष पूर्व मायजा, कोडीजा एवं छरकवाड़ा के लिए 1 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित संयुक्त पेयजल योजना से पाइप लाइन डलवाने, मायजा के स्कूल में दो अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का निर्माण करवाने, गांव में ग्रामीण गौरव पथ का निर्माण करवाने, गांव में मुख्य सड़क के दोनों और नाली निर्माण एवं सीसी सड़क निर्माण कराने की मांग की। इस पर वर्मा ने गांव में विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लोकेश नागर, महावीर शर्मा, जिपस धनराज गुर्जर, ओमप्रकाश जांगिड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। उप सरपंच रोहित गुर्जर ने मंत्री का स्वागत किया। भाजपा खटकड़ मंडल पूर्व महामंत्री हरिमोहन चित्तौड़ा ने जनसुनवाई के दौरान मंत्री वर्मा को ज्ञापन देकर जखाना के मिडिल स्कूल को सैकंडरी में क्रमोन्नत करने की मांग की। नितौड़ा ने ज्ञापन में स्कूल की वर्तमान वस्तुस्थिति, भौगोलिक स्वरूप, आवश्यकता, छात्र संख्या आदि का विस्तार से वर्णन कर स्कूल का दर्जा बढाने की मांग की।

अखिल भारतीय बैरवा महासभा की ओर से मंत्री को दिया ज्ञापन

बूंदी|
जिले के बैरवा समाज के मुक्तिधामों की बदहाली को सुधारने और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर अखिल भारतीय बैरवा महासभा की ओर से नागरिक खाद्य आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा को ज्ञापन दिया। अखिल भारतीय बैरवा महासभा के संरक्षक भंवरलाल बैरवा ने बताया कि चौतरा का खेड़ा व कांकराडूंगर गांव में बैरवा समाज के मुक्तिधाम पर दाह संस्कार का स्टैंड नहीं है, छाया की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां तक जाने वाले मार्ग पर बबूल उगे हुए हैं। गर्मी व बारिश में छाया नहीं होने से दाह संस्कार करने में परेशानी होती है। चौतरा का खेड़ा गांव में 700 से अधिक बैरवा समाज के लोग रहते हैं। कई बार प्रशासन, ग्राम पंचायत को मुक्तिधामों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की गुहार लगाई, लेकिन कोई बात नहीं बनी। मंगलवार को अखिल भारतीय बैरवा महासभा के संरक्षक के नेतृत्व में प्रांतीय बैरवा महासभा के उपाध्यक्ष बजरंगलाल आर्य, अधिवक्ता श्रीराम आर्य, बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष राजकुमार मीणा ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। एडीएम ने जिला परिषद सीईओ जुगलकिशोर मीणा के पास भेजा। सीईओ ने छाया, टीनशेड, पानी की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। बुधवार को इस समस्या को लेकर मंत्री बाबूलाल वर्मा को भी ज्ञापन दिया है।

केशवरायपाटन। माधोराजपुरा शिविर में जनसमस्याएं सुनते मंत्री।

खटकड़। मायजा अटल सेवा केंद्र पर जन सुनवाई करते मंत्री वर्मा।

खबरें और भी हैं...