पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रानीजी की बावड़ी के अवैध निर्माण रोको

रानीजी की बावड़ी के अवैध निर्माण रोको

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| बूंदी जिला क्षत्रिय शिक्षा प्रचारिणी समिति की ओर से कलेक्टर को ज्ञापन देकर शहर की प्राचीन रानीजी की बावड़ी पर अवैध निर्माण कार्य रोकने और बावड़ी के संरक्षण की मांग की। समिति के अध्यक्ष बलराज सिंह खींची, उपाध्यक्ष अमर सिंह राणावत, हरिराज सिंह हाड़ा ने बताया कि बावडी के पश्चिम दिशा में बनाई सुरक्षा दीवार को भी तोड़ दिया गया है। पर्यटक स्थल के स्वरूप से जानबूझकर छेड़छाड़ की जा रही है। उसे आमजन आक्रोशित है। ज्ञापन में अवैध निर्माण रोकने की मांग की।

खबरें और भी हैं...