बैरवा समाज विकास समिति की बैठक
बूंदी| माटूंदा रोड स्थित कृषि फार्म में बैरवा समाज विकास समिति की बैठक सम्मेलन अध्यक्ष रामलाल बैरवा की अध्यक्षता में हुई। सम्मेलन कोषाध्यक्ष सुखदेव बैरवा ने बैठक में आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस दौरान संयोजक भैरुलाल बैरवा, सह संयोजक देवीलाल, समिति अध्यक्ष कालूलाल बैरवा, जिला मंत्री बद्रीलाल बैरवा, रामप्रसाद बैरवा, सुरेश बैरवा, रमेश बैरवा, गणेशलाल, बृजमोहन, छोटूलाल, नाथूलाल, गंगाराम, संजय, चेतना, कोमल, हीरालाल, कस्तुरा, रघुनाथ, महेंद्र, फोरूलाल, राजूलाल, मुकेश, विद्यादेवी, किरण, शांतिबाई, धन्नीबाई, बाबूलाल मौजूद थे।