राजश्री का समय पर भुगतान करो: शर्मा
बूंदी| जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर महेशचंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री राजश्री योजना के भुगतान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि इसमें बेटियों के परिजनों को भुगतान करने की व्यवस्था की जाए। साथ ही योजना में प्रथम व द्वितीय किश्त के गैप कम कर भुगतान करवाया जाए। इसके अलावा अस्पतालों का नियमित निरीक्षण कर खामियां मिलने पर कार्रवाई भी की जाए। बैठक में सीएमएचओ डॉ. सुरेश जैन ने निर्देश दिए कि सभी ब्लॉक रिर्पोटिंग का कार्य पूर्ण रखें। बैठक में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अविनाश शर्मा ने मौसमी बीमारियों पर विस्तार से चर्चा कर निर्देश दिए।