पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाखेरी में सरकारी कॉलेज की मांग, गर्ल्स स्कूल में विज्ञान संकाय नहीं

लाखेरी में सरकारी कॉलेज की मांग, गर्ल्स स्कूल में विज्ञान संकाय नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाखेरी| उपखंड के गांवों के युवाओं को पर्याप्त रोजगार और उच्च शिक्षा नहीं मिल पा रही है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम गरिमा लाटा को ज्ञापन देकर समाधान की मांग उठाई है। ज्ञापन में बताया कि लाखेरी में सरकारी काॅलेज नहीं है। इस समस्या से अल्प आय वर्ग के युवा ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। शहर के बालिका स्कूल में विज्ञान वर्ग नहीं खुलने से छात्राओं को परेशान होना पड़ रहा है। सीनियर सैकंडरी स्कूल में कृषि फैकल्टी की कमी अखरती है। इस दौरान प्रयागराज शर्मा, चेतन सनाढ्य, सत्येन्द्र चतुर्वेदी, उमेश दुबे, अमित शर्मा, योगेश सेदावत, लोकेश पंचोली, हनुमान सैनी, पंकज जैन, गोविंद सैनी, महावीर सैनी, छुट्टन कुरैशी, पार्षद रुकसार पठान, रहीम, अनीश खान, मोहम्मद गौरी साथ थे।

अस्पताल बना रैफर सेंटर: युवाओं ने शहर के अस्पताल और ट्रोमा सेंटर की खस्ता हालत भी बताई है। अस्पताल को रैफर सेंटर बताते हुए कहा कि यहां उपचार की माकूल व्यवस्था नहीं होने से लोगों को कोटा, सवाईमाधोपुर व बूंदी जाना पड़ता है। छोटी-छोटी बीमारियों ओर दुर्घटना के मामले में भी लोगों को जरूरी उपचार नहीं मिलता है।

खबरें और भी हैं...