बूंदी| राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ अौर पंचायत सहायक संघ ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। अपनी लंबित मांगों पर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
संघ के जिला उपाध्यक्ष मनोज खटीक ने बताया कि जिलेभर के विद्यार्थी मित्र और पंचायत सहायक रेडक्राॅस सोसायटी पर एकत्रित हुए, यहां पर जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा की अध्यक्षता बैठक हुई। बैठक पर अगली रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक को कर्मचारी महासंघ एकीकृत जिलाध्यक्ष अनीस अहमद ने भी संबोधित किया। बैठक में पंचायत सहायक के रुके हुए परिणाम जारी करने, पंचायत सहायकों काे सम्मानजनक मानदेय बढ़ोतरी, समय पर मानदेय दिलाने, सर्वोच्च न्यायालय में अटकी विद्यालय सहायक भर्ती को विज्ञप्ति के अनुसार फैसला कराकर विद्यार्थी मित्रों को नियमित कराने पर रणनीति के अनुसार प्रस्ताव पारित किए।
बूंदी. विद्यार्थी मित्र विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन पर।