पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो अनाथ बेटियों के हाथ पीले कराएंगे पार्षद, विधायक डोगरा बने संरक्षक

दो अनाथ बेटियों के हाथ पीले कराएंगे पार्षद, विधायक डोगरा बने संरक्षक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| शहर के वार्ड नंबर छह के पार्षद विश्वनाथ शृंगी अनाथ दलित परिवार की दो बच्चियों की शादी कराएंगे। 21 जून को दोनों बच्चियों की कोटा से बारात आएगी। शादी पूरे रस्मो-रिवाज के साथ शान से होगी।

पार्षद शृंगी ने बताया कि गुरुनानक कॉलोनी की धोबी की गली में रहने वाले दलित परिवार की तीन बच्चियां और उनके एक भाई के मां-पिता की मौत बरसों पहले हो चुकी थीं, तब से बच्चियां घरों में झाड़ू पाेंछा कर पेट भर रही थीं। पिता बृजमोहन कारीगर थे, उनकी मौत हो गई, जबकि मां की मौत 14 साल पहले हो चुकी थी। पिता के बनवाए दो कमरों में दो कमरे ही उनकी पूंजी थे, जिनमें चारों भाई-बहन रहते थे। पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद बच्चियां घरों में झाड़ू पोंछा कर पेट भर रही थीं। शृंगी ने बताया कि तीन साल पहले जब वे पार्षद बने तो वार्ड में जनसंपर्क के दौरान उन्हें इन बच्चियों की हालत के बारे में पता चला। तभी से वे उनके खाने-पीने, पढ़ाई में मदद करते आ रहे हैं। साथ ही झाड़ू बंद करवा दिया। दो में से एक कमरा किराए पर दिलवा दिया ताकि कुछ खर्च आता रहे। एक में तीन में से दो बच्चियां पूजा और आरती अब बालिग हो चुकी हैं। दोनों ने 10वीं पास कर ली है। पार्षद ने बताया कि उनका सपना था कि बच्चियों की शादी ठाठ-बाट से हो। पर वे अकेले इतना खर्च नहीं जुटा सकते थे। उन्होंने इसके लिए सभापति महावीर मोदी और विधायक अशोक डोगरा से बात की। दोनाें शादी में सहयोग के लिए तैयार हो गए। विधायक और सभापति इन बच्चियों के संरक्षक होंगे। दोनों बच्चियों की बारातें कोटा से आएंगी। गुरुनानक कॉलोनी के शिव मंदिर में शादी होगी। उन्होंने बताया कि एक बच्ची के लिए जो लड़का देखा, वह कोटा में पेंटर का काम करता है, दूसरा लड़का पीओपी का काम करता है। पार्षद खुद बच्चियों के दूर के एक रिश्तेदार के साथ दोनों लड़कों को देखने गए। अच्छी तरह परिवारों को देखा-परखा। दोनों लड़कियों को भी दूल्हे पसंद हैं।

खबरें और भी हैं...