पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नरेगा संविदा कार्मिक 18 दिन से हड़ताल पर, अर्धनग्न प्रदर्शन

नरेगा संविदा कार्मिक 18 दिन से हड़ताल पर, अर्धनग्न प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. पंचायत समिति तालेड़ा के बाहर अर्धनग्न प्रदर्शन किया।

बूंदी| मनरेगा संविदा कार्मिक अपनी मांगों को लेकर 18वें दिन भी हड़ताल रहे।

पंचायत समिति मुख्यालयों के बाहर धरने पर बैठे रहे। संघ के जिलाध्यक्ष सुधाकर जैन ने बताया कि भाजपा ने चुनावी वर्ष 2013 में सुराज संकल्प-पत्र में मनरेगा संविदा कार्मिकों को स्थाई नियुक्ति देने का वादा किया था, लेकिन शासन के 4 साल बाद भी स्थाई नियुक्ति नहीं दी गई। इससे संविदा कार्मिक आंदोलनरत हैं। जयपुर में 10 दिन से निरंतर मंत्रियों पर चुनावी वादे को पूरा करवाने का दबाव दिया जा रहा था, लेकिन सरकार कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रही है। अब शुक्रवार को सुबह 10 बजे जिला रेडक्रॉस सोसायटी भवन से रैली निकालते हुए जिले के मनरेगा संविदा कार्मिक कलेक्ट्रेट जाएंगे। मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देंगे।

खबरें और भी हैं...