पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘भगवान झूलेलाल के नाम पर चौक का नामकरण किया जाए’

‘भगवान झूलेलाल के नाम पर चौक का नामकरण किया जाए’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के गली-रास्तों, चौराहों, मार्केट के नामकरण की योजना के तहत सिंधी समाज ने भी झूलेलाल के नाम पर चौराहे का नाम रखने की मांग की है।

श्री झूलेलाल कमेटी की ओर से सभापति महावीर मोदी को ज्ञापन देकर नागर-सागर के कुंड के पास चौक का नाम झूलेलाल चौक रखने की मांग की है। ज्ञापन में लिखा कि नागर-सागर कुंड के पास झूलेलाल प्याऊ कई साल से संचालित है। सिंधी समाज की भावनाओं को देखते हुए इस चौक का नाम झूलेलाल चौक रखा जाना चाहिए।

चौक-चौराहे का नाम शहीद हेमू कालाणी के नाम पर करने की मांग: गुरुनानक कॉलोनी स्थित अभयनाथ महादेव मंदिर से सिंधी कॉलोनी झूलेलाल मंदिर मार्ग का नाम भी शहीद हेमू कालाणी रखने की मांग की गई है। श्री झूलेलाल कमेटी के अध्यक्ष सतीश रामनानी के नेतृत्व में सिंधी समाज के प्रतिनिधिमंडल में शामिल राम गुरबानी, प्रदीप रंगवानी, गौरव जेतानी, गोपी टेकवानी, कौशल रोहिड़ा ने सभापति को बताया कि हेमू कालानी का आजादी की लड़ाई में विशेष योगदान रहा है।

मार्ग का नाम हरदेवसिंह के नाम पर रखा जाए: संत निरंकारी मंडल ने भी नगरपरिषद सभापति को ज्ञापन सौंपकर देवपुरा में रोटरी सर्किल के पास निरंकारी सत्संग भवन तक जाने वाले मार्ग का नाम बाबा हरदेवसिंह मार्ग (बीएचएस रोड) रखने की मांग की है। इसी तरह मोची बाजार में निरंकारी सत्संग भवन के चौक का नाम रूपलाल चौक रखने की भी मांग की है। समिति के संयोजक गुरुमुख दास के नेतृत्व में ज्ञानचंद, महावीर राठौर, धर्मराज, ओम, राहुल, दिनेश शर्मा, रामलाल गोचर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...