पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्काउट सहायक कमिश्नर ने किया अभिरुचि शिविर का निरीक्षण

स्काउट सहायक कमिश्नर ने किया अभिरुचि शिविर का निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. शिविर का अवलोकन करते स्काउट के सहायक कमिश्नर।

बूंदी| स्काउट गाइड की ओर से राबाउमावि विकास नगर में ग्रीष्मकालीन कौशल विकास अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। इसका गुरुवार को स्काउट के सहायक कमिश्नर सतीश जोशी और रामसा के कार्यक्रम अधिकारी रमेश चौबदार ने निरीक्षण किया। समन्वयक सर्वेश तिवारी ने बताया कि शिविर में संभागियों को प्रोत्साहन देने उद्देश्य से जोशी ने प्रशिक्षण ट्रेड की गतिविधियों का जायजा लिया। शिविर केंद्र पर महावीर सोनी, रतनलाल बैरवा, मनोज शर्मा व आतिश वर्मा ने स्वागत किया। जोशी ने प्रभारी अनिता चौधरी के नेतृत्व में शिविर में सिलाई, ब्यूटीपार्लर, पेंटिंग, मेहंदी, नृत्य, इंग्लिश स्पोकन-राइटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट के प्रशिक्षण कार्यों का अवलोकन किया।

खबरें और भी हैं...