पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अजमेर के बांदरवाड़ा से लापता बूंदी के मनोज का कोई सुराग नहीं

अजमेर के बांदरवाड़ा से लापता बूंदी के मनोज का कोई सुराग नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के नया माटूंदा रोड निवासी 34 वर्षीय मनोज गहलोत 8 मई से अजमेर के बांदरवाड़ा गांव से लापता है। वह बूंदी में नैनवां रोड पर जूते-चप्पलों की दुकान लगाता है।

मनोज 7 मई को बूंदी से बांदनवाड़ा में रिश्तेदारी में गमी में बैठने गया था। 8 मई को दोपहर वह वहां से बूंदी के लिए रवाना हुआ। रिश्तेदारों ने उसे बांदरवाड़ा बस अड्‌डे पर छोड़ दिया था। शाम 4 बजे मनोज के बड़े भाई मुकेश से मोबाइल पर बात की। तब उसने कहा कि वह एक-डेढ़ घंटे बाद बूंदी पहुंच जाएगा। 5-7 मिनट बाद ही किसी बात को लेकर मुकेश ने फिर उसे फोन लगाया पर उसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ ही रहा। देरशाम तक जब वह घर नहीं लौटा। परिवार फिक्रमंद हो गया। परिजनों ने सभी रिश्तेदारों के यहां तलाशा, पर कोई पता नहीं चल पाया।

परिजनों ने 9 मई को अजमेर के भिनाय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस कोई सुराग नहीं ढूंढ़ पाई है। मां रामज्योतबाई, पिता बच्छराज, प|ी रिंकू सहित भाइयों के चिंता में बुरे हाल हैं। मनोज चारों भाइयों में सबसे छोटा है। परिजनों के मुताबिक पारिवारिक झगड़ा या ऐसी कोई बात नहीं थी, जिस वजह से घर छोड़ने जैसा कदम उठाता। पांच फुट सात इंच कद के मनोज का रंग गेहुंआ है। मनोज के बारे में किसी को सुराग मिले तो फोन नंबर 8058154646 पर सूचना दे सकते हैं।

मनोज गहलोत

खबरें और भी हैं...