खटकड़| मुख्यमंत्री कार्यालय के संयुक्त सचिव (एलटी) लेखराज तोसावड़ा ने बूंदी विधानसभा क्षेत्र एवं खटकड़ मंडल परिक्षेत्र के जखाना, ऐबरा-देलूंदा के स्कूलों की क्रमोन्नति के लिए स्कूली शिक्षा के प्रमुख शासन सचिव को पत्र लिखा है। भाजपा खटकड़ मंडल पूर्व महामंत्री हरिमोहन चित्तौड़ा ने बताया कि 30 अप्रैल को देई में मीणा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग लेने आई मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भाजपा खटकड़ मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष भवानीशंकर मीणा ने जखाना-ऐबरा के मिडिल स्कूल को सैकंडरी में तथा देलूंदा के सैकंडरी को सीनियर सैकंडरी में क्रमोन्नत करने की मांग को लेकर अलग-अलग ज्ञापन दिए थे।