पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बूंदी में एक साल में 4 हजार महिलाओं के मुकाबले 10 पुरुष ही करा पाए नसबंदी

बूंदी में एक साल में 4 हजार महिलाओं के मुकाबले 10 पुरुष ही करा पाए नसबंदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान छोटा परिवार खुशहाल परिवार के मर्म को कम से कम पुरुष नहीं समझ पा रहे है।

यही वजह है कि जिले में पूरे साल में मात्र 10 पुरुष नसबंदी केस हो पाए हैं, जबकि महिलाओं का आंकड़ा 4 हजार 701 पार कर गया है। परिवार नियोजन के स्थाई साधनों को अपनाने में महिलाओं की तुलना में पुरुषों की भागीदारी काफी कम है। परिवार नियोजन के स्थाई साधनों में सुरक्षित, जल्दी और आसान होने के बावजूद पुरुष नसबंदी का हिस्सेदारी मात्र 1.5 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेशभर में 16 मई से हर माह के तीसरे बुधवार को पुरुष नसबंदी मनाया जा रहा है। डॉ. सुरेश जैन ने बताया कि 16 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डाबी, केशवरायपाटन-कापरेन में शिविर लगाए गए। तीनों स्थानों पर पुरुषों का एक भी केस नहीं आया। सभी चिकित्सा अधिकारियों व नर्सिंग स्टाफ पुरुषों को जागरूक करने और पुरुष नसबंदी में भागीदारी बढ़ाने के लिए आदेश दिए हैं। जिले में एनएसवी प्रशिक्षित सेवाप्रदाताओं की टीम की संख्या के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर नसबंदी सेवाएं देने के साथ पुरुष नसबंदीवार के प्रभावी प्रचार-प्रसार गतिविधियां करने के आदेश दिए हैं। प्रत्येक चिकित्सा अधिकारी, एलएचवी, एएनएम ब्लाॅक पीएचसी आशा सुपरवाइजर एवं आशा सहयोगिनियों द्वारा टीम के रूप में कार्य कर परिवार नियोजन के इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं...