बूंदी| सुदामा सेवा संस्थान में लॉयंस क्लब व लॉयनेस क्लब की ओर से वाटर कूलर लगाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिमोहन शर्मा ने लॉयनेस क्लब के सामाजिक कार्य को सराहते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में जलसेवा ही सच्ची मानवसेवा है। लॉयनेस अध्यक्ष स्वेता नुवाल ने स्वागत संबोधन दिया। कार्यक्रम में क्लब सचिव मयूरी ओझा, अध्यक्ष निधि तोषनीवाल, कोषाध्यक्ष जया झंवर, पूजा झंवर, शिल्पी अग्रवाल, श्रुति मंडोवरा, नेहा सोमानी, ऋचा शर्मा, पारुल शर्मा, अस्मिता नुवाल, सुरभि बांगड़, रजनी लखोटिया, रितिशा लड्ढा, प्रोजेक्ट चेयरमैन पल्लव नुवाल, निशांत नुवाल, लॉयंस अध्यक्ष शिवदत्त शर्मा, पवन सोमानी, नरेश लाठी, हनुमान सोनी मौजूद रहे। साथ ही लॉयंस क्लब के द्वारा मातृशक्ति को साड़ियां वितरित कर उनका सम्मान किया गया।