पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब सारी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब सारी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी | परिवहन कार्यालयों को पेपरलैस करने की तैयारी हो चुकी है। ड्राइविंग लाइसेंस अब ऑनलाइन ही स्वीकार होंगे। 6 महीने बाद रजिस्ट्रेशन भी ऑनलाइन हो रहे हैं।

जिला परिवहन विभाग ने भी 15 मई से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन से लेकर सारी प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी है। अगले छह महीने में यहां भी गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन हो जाएंगे। डीटीओ धर्मपालसिंह अासीवाल ने बताया कि परिवहन कार्यालय में अब लर्निंग व ड्राइविंग लाइसेंस, रिन्युअल, डुप्लीकेट लाइसेंस सहित इससे जुड़ा सारा काम ऑनलाइन कर दिया गया है।

लाइसेंस के लिए सारथी 4.0 सॉफ्टवेयर के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। इसके लिए अब कागज के आवेदनपत्र मंजूर नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाने से दलालों-बिचौलियों की जरूरत नहीं होगी। लोग मोबाइल से भी आवेदन कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...