रेगुलर और प्राइवेट छात्रों को मिलाकर 20 हजार छात्र संख्या वाले जिले के सबसे बड़े गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में नए सत्र के एडमिशन बढ़ी हुई सीटों के साथ शुरू होंगे। नए शिक्षा सत्र में एमए के लिए 40 से बढ़कर 60 सींटें, एमएससी में 20 से 30 अौर म्यूजिक में भी 20 से बढ़कर 30 सीटें हो चुकी हैं।
उल्लेखनीय है कि इस कॉलेज में आमतौर पर प्रवेश के लिए वंचित रह जाने वालों की शिकायतें रही हैं। ब्वॉयज के लिए पूरे प्रदेश में इसी कॉलेज में म्यूजिक सब्जेक्ट है। इससे पहले 30 साल पूर्व यानी वर्ष 1986 में सीटें बढ़ी थीं। प्रिंसिपल डॉ. बीएल शर्मा ने बताया कि नई एडमिशन पॉलिसी एक-दो दिन में आने की संभावना है। 10 जून के बाद संभवत: एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सीटें बढ़ने से छात्रों का फायदा होगा। ज्यादा एडमिशन होंगे, प्राइवेट कॉलेजों की मोटी फीस ज्यादातर छात्र चुका नहीं पाते।
पीजी कॉलेज में पिछले सत्र में सोशोलॉजी और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय खोल दिए गए थे। सत्र गुजर चुका, पर अब तक इन विषयों के व्याख्याता नहीं लगाए गए हैं। प्रिंसिपल डॉ. बीएल शर्मा ने उम्मीद जताई कि नई नियुक्तियां जल्द होंगी।