बूंदी सहित प्रदेश के 30 जिलों (बांसवाड़ा, डूंगरपुर एवं प्रतापगढ़) को छोड़कर के चयनित 599 गांवों में ग्राम स्वराज अभियान के तहत मिशन इंद्रधनुष के दूसरे चरण की शुरुआत 21 मई को होगी। अभियान 23 मई तक चलेगा। इसमें टीकाकरण से वंचित रहे जन्म से 2 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को आवश्यक टीका लगाकर उन्हें प्रतिरक्षित किया जाएगा। तृतीय चरण 19 व 20 जून को आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश जैन ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष अभियान को सफल बनाने के लिए प्रभावी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।