बूंदी| भाजपा मोर्चा के युवा शक्ति सम्मेलन की तैयारियों को लेकर नैनवां रोड वीर तेजाजी मंदिर में बैठक हुई। इसमें पोकरण में परमाणु बम के सफल परीक्षण और भारत के परमाणु शक्ति संपन्न होने के 20 वर्ष पूरे होने पर युवा मोर्चा की ओर से 23 मई को तालेड़ा में होने वाले युवा शक्ति सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लोकेश शर्मा, जिला महामंत्री गोविंद बिरला, गौरव भटनागर, विकास सनाढ्य, नवीन चतुर्वेदी, गुरमीतसिंह, प्रदीप चित्तौड़ा, ऋषभ शर्मा, पार्षदों में गौरव वर्मा, अनिल चतुर्वेदी, हरिप्रसाद बैरवा, मुरली दाधीच, फूलचंद गुर्जर, भोलाशंकर गुर्जर, रोशन वर्मा, निखिल राठौर, अनमोल शर्मा, नवजीत वशिष्ठ, कुलदीप गौतम, अंशुल जोशी, राजू सैनी, कुलदीप सुमन, राहुल आसेरी, जयसिंह, विकास मंडावर, महेश तिवारी, जीतू वर्मा, रमेश वर्मा, देवराज, विनोद शर्मा, राजकुमार प्रजापत, रवि वर्मा, गंतव्य शर्मा, अजय सैन, आकाश वर्मा, हेमंत मेघवाल, पुरुषोत्तम सैनी, जितेंद्र, विनोद शर्मा, हेमंत प्रजापत सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद थे।