माली (सैनी) युवा जागृति मंच की बैठक रविवार को निजी होटल में हुई। बैठक में मंच के प्रदेश संयोजक भवानीशंकर धरतीपकड़ ने कहा कि हाड़ोती क्षेत्र में माली समाज की अनदेखी दोनों प्रमुख राजनीतिक दल कर रहे हैं। विधानसभा चुनावों में दोनों पार्टियां माली समाज को उनकी आबादी के हिसाब से टिकट दे। अगर उपेक्षा की गई तो समाज तीसरे विकल्प पर सोचेगा। इस मौके पर मंच जिलाध्यक्ष दिनेश सैनी, राजू सैनी, अरुण सैनी, सीताराम, दिलीप सैनी, पोखरमल सैनी मौजूद रहे। इस मौके पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पोस्टर का भी विमोचन किया गया। साथ ही समाज में फैली कुरीतियां मिटाने के प्रयास करने का संकल्प लिया गया।