बूंदी| रावला चौक स्थित नवलसागर झील के गोपाल घाट की रविवार को सभापति महावीर मोदी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने श्रमदान कर सफाई की गई।
घाट से तीन ट्रॉली कचरा साफ किया गया। घाट के ऊपर ही नगर परिषद ने कुछ दिनों पहले महिला स्नानघर बनवाया था। साथ ही वाटर कूलर भी लगाया था। लोगों ने सभापति को सड़क की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने आश्वस्त किया कि सीवरेज लाइन का काम पूरा होने के बाद रामप्रकाश टॉकिज से पुलिस लाइन रोड तक सीसी सड़क बनाई जाएगी। इस अवसर पर पार्षद करणशंकर सैनी, भाजपा नेता भंवर सिंह ट्रेलर, मयंकपुरी, दिनेश शर्मा मौजूद रहे।
केशवरायजी मंदिर में लगाया वाटर कूलर
शहर के कागदी देवरा स्थित केशवरायजी के मंदिर परिसर में नगरपरिषद की ओर से लगाए गए वाटर कूलर का लोकार्पण सभापति महावीर मोदी ने किया। अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद राजेश शेरगडिया ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल और संजय शर्मा रहे। इस अवसर पर ऋषभ जैन, राजेश खटीक, मनोज सोमानी, मनीष सेन, अभिषेक जैन, लोकेश जैन, मोहम्मद रफीक, नृसिंहलाल शर्मा मौजूद रहे।
बूंदी.गोपाल घाट पर सभापति के नेतृत्व में श्रमदान कर सफाई की गई।