भास्कर न्यूज | बूंदी/नमाना रोड.
कोटा-चित्तौड़ रेलवे लाइन पर बूंदी-तालेड़ा के बीच दौलाड़ा के समीप रेलवे फाटक संख्या 43 पर रविवार को कोटा की ओर से आ रही मंडितिया (काल्पनिक नाम) मालगाड़ी की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। सूचना पर समूचा रेलवे महकमा व प्रशासनिक अमला बचाव राहत के लिए मौके पर पहुंचा। करीब 50 मिनट तक मॉकड्रिल चला।
दोपहर 1.55 बजे सूचना दी गई कि फाटक संख्या-43 पर कोटा की ओर से आ रही मंडितिया मालगाड़ी की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई है। इस घटना में 10-12 जने हताहत हुए हैं। सूचना मिलते ही आरपीएफ के अधिकारी व अलग-अलग विभागों के सीनियर सेक्शन इंजीनियर, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। सबसे पहले 108 पहुंची और राहत की शुरुआत करते हुए घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया।
इसी बीच सूचना पाकर कोटा से ब्रेक डाउन ट्रेन रवाना की गई। इसमें अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित रेलवे के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। यह ट्रेन कोटा से तालेड़ा पहुंची और यही रूककर इन्होंने डेमो किया। दोपहर 2.45 बजे मालगाड़ी को चित्तौड़ के लिए रवाना किया। मॉकड्रिल के संपन्न होने तक 50 मिनट तक यह मालगाड़ी यहीं खड़ी रही। मॉकड्रिल का आयोजन रेलवे सुरक्षा विभाग की ओर से किया गया था। यहां पहुंचने वालों में नायब तहसीलदार केसरीसिंह, डीएसपी समंदरसिंह, सदरथाना अधिकारी अनिल जोशी, रेलवे सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिग्नल भूपेंद्र सोनी, पीडब्ल्यूआई आरएस मीणा, टेलीकॉम से भूपेंद्र शर्मा, यातायात निरीक्षक शमीन, आरपीएफ एसआई जीएल मीणा, मुकेश चौधरी, रामफूल, सुरक्षा सलाहकार प्रेमनाथ शामिल थे।
बचाव-राहत के लिए दौड़ा रेलवे व प्रशासनिक अमला, फाटक संख्या-43 पर 50 मिनट तक चला घटनाक्रम
नमाना रोड. रेलवे की हादसे की मॉकड्रिल का अभ्यास करते हुए।
भास्कर न्यूज | बूंदी/नमाना रोड.
कोटा-चित्तौड़ रेलवे लाइन पर बूंदी-तालेड़ा के बीच दौलाड़ा के समीप रेलवे फाटक संख्या 43 पर रविवार को कोटा की ओर से आ रही मंडितिया (काल्पनिक नाम) मालगाड़ी की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। सूचना पर समूचा रेलवे महकमा व प्रशासनिक अमला बचाव राहत के लिए मौके पर पहुंचा। करीब 50 मिनट तक मॉकड्रिल चला।
दोपहर 1.55 बजे सूचना दी गई कि फाटक संख्या-43 पर कोटा की ओर से आ रही मंडितिया मालगाड़ी की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई है। इस घटना में 10-12 जने हताहत हुए हैं। सूचना मिलते ही आरपीएफ के अधिकारी व अलग-अलग विभागों के सीनियर सेक्शन इंजीनियर, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। सबसे पहले 108 पहुंची और राहत की शुरुआत करते हुए घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया।
इसी बीच सूचना पाकर कोटा से ब्रेक डाउन ट्रेन रवाना की गई। इसमें अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित रेलवे के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। यह ट्रेन कोटा से तालेड़ा पहुंची और यही रूककर इन्होंने डेमो किया। दोपहर 2.45 बजे मालगाड़ी को चित्तौड़ के लिए रवाना किया। मॉकड्रिल के संपन्न होने तक 50 मिनट तक यह मालगाड़ी यहीं खड़ी रही। मॉकड्रिल का आयोजन रेलवे सुरक्षा विभाग की ओर से किया गया था। यहां पहुंचने वालों में नायब तहसीलदार केसरीसिंह, डीएसपी समंदरसिंह, सदरथाना अधिकारी अनिल जोशी, रेलवे सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिग्नल भूपेंद्र सोनी, पीडब्ल्यूआई आरएस मीणा, टेलीकॉम से भूपेंद्र शर्मा, यातायात निरीक्षक शमीन, आरपीएफ एसआई जीएल मीणा, मुकेश चौधरी, रामफूल, सुरक्षा सलाहकार प्रेमनाथ शामिल थे।
सबसे पहले पहुंची 108
घटना की सूचना मिलते ही सबसे पहले मौके पर बूंदी से 108 एंबुलेंस पहुंची और मेडिकल टीम व एंबुलेंस लेटलतीफ रही। बचाव के लिए फायर ब्रिगेड, आरएसी के 10 जवान भी मौके पर पहुंचे।