बूंदी| सोमवार से शुरू हो रहे शिक्षकों के आवासीय प्रशिक्षण शिविरों में आवास, पानी जैसी जरूरी सुविधाओं का पूरा बंदोबस्त करने तथा शिक्षिकाओं को शिविरों में रात्रि ठहराव से छूट देने की मांग को लेकर शिक्षक संघ सियाराम ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। संघ के प्रदेश मंत्री घनश्याम शर्मा अटल, प्रदेश संयुक्त मंत्री गणेशकंवर ने ज्ञापन में लिखा कि इन शिविरों का आयोजन गर्मी की बजाय शीतकालीन अवकाश में कराया जाना चाहिए।