पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्यस्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग में मेडल विजेताओं का सम्मान

राज्यस्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग में मेडल विजेताओं का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा में 13 से 16 मई तक हुई राज्यस्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बूंदी के मेडल विजेता बालक-बालिकाओं का रविवार शाम देवपुरा गणेशबाग स्थित हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला में सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में बतौर विधायक अशोक डोगरा ने खिलाड़ियों के बॉक्सिंग किट व अन्य सामग्री के लिए तीन लाख और सभापति महावीर मोदी ने उनकी प्रेक्टिस के लिए हॉल निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की।

समारोह के अन्य अतिथियों में पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष हेमालाल मेघवंशी, पार्षद देवराज गोचर, व्यवसायी तरुण राठौर, जिला बॉक्सिंग संघ अध्यक्ष डॉ. मोहन सोनी मौजूद रहे। गोल्ड मेडल विजेता कुमकुमसिंह व खुशी, सिल्वर मेडल विजेता तारासिंह, ब्रांज मेडल विजेता राजगुरु, धीरेंद्रसिंह, वासु कुमावत, चयनिका सैनी, दिव्या हाड़ा को विधायक व अन्य अतिथियों ने मेडल, प्रमाण-पत्र तथा चेक भेंटकर सम्मानित किया। टीम मैनेजर सुरेशकुमार वर्मा, टीम कोच विष्णु सैनी भी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में केशव शर्मा, विश्वदेव शर्मा, चंद्रप्रताप, रोहितसिंह, सुमित ने भी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, उन्हें भी अतिथियों ने प्रमाण-पत्र सौंपे। जिला बॉक्सिंग संघ के सदस्य चौथमल आर्य, जितेंद्रसिंह, जितेंद्र मीणा, सुरेश परिहार, हरिराम, अक्षयसिंह, हरिमोहन वर्मा, लक्ष्मीकांत, मिश्रीलाल, विष्णु सैनी, सचिन समारोह में मौजूद रहे। संघ अध्यक्ष डॉ. मोहन सोनी ने धन्यवाद दिया, संचालक अनुराग शर्मा ने किया।

खबरें और भी हैं...