बूंदी. श्रीनारायणी सेना के तत्वावधान में सेन समाज की ओर से समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, विधानसभा चुनाव तथा केश कला बोर्ड में सेन समाज की भागीदारी बढ़ाने आदि मुद्दों को लेकर जयपुर के मानसरोवर स्थित हाउसिंग बोर्ड मैदान में होने वाली रैली में जिले से भी काफी संख्या में समाजबंधु जाएंगे। नारायणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष गणेश मारू ने बताया कि समाजबंधु सोमवार सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय से तीन बसों से रवाना होंगे। बसों को नगरपरिषद सभापति महावीर मोदी रवाना करेंगे। दल में धरमचंद सेन, महावीर मूनिया, विजयनारायण सैनी प्रभारी होंगे।