आज निकालेंगे भगवान परशुराम की शोभायात्रा, प्रतिभाएं नवाजेंगे
अखिल राजस्थान ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में परशुराम जयंती महोत्सव के तहत मंगलवार को विश्व शांति पाठ एवं हवन के कार्यक्रम परशुराम वाटिका जैतसागर रोड़ हुए। कार्यक्रम में 5 ब्राह्मण जोड़ों द्वारा आहुतियां दी गई। पं. दीपक शर्मा द्वारा वैद्धिक पद्धति से मंत्रोच्चार किया गया तथा परशुराम भगवान का पूजन किया गया। जिला प्रवक्ता नूतन तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर सभा अध्यक्ष हरिनारायण शर्मा द्वारा गोदान किया गया। हवन में आहुतियां देने वालो में परशुराम जयंती संयोजक सुनील बॉबी, नरेंद्र गौतम, युवा जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, हनुमान सहाय शर्मा, विराजमान रहे।
परशुराम जयंती संयोजक सुनील बॉबी ने बताया कि बुधवार को परशुराम जयंती महोत्सव के तहत कई कार्यक्रम होगे। जिसमें वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह दोपहर 2.30 बजे वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन मंशापूर्ण गणेश मैदान बालचंद पाड़ा में होगा। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की विशेष प्रतिभावान को भी सम्मानित किया जाएगा। युवा ब्राह्मण नेता संजय शर्मा एवं परशुराम वाटिका समिति के अध्यक्ष लोकेश दाधीच ने बताया कि परशुराम भगवान की शोभायात्रा शाम 4 बजे मंशा पूर्ण गणेश मंदिर बालचंद पाड़ा, नाहरका चौहट्टा, चौमुखा बाजार, चूड़ी बाजार, होते हुए परशुराम वाटिका पहुंचेगी जहां परशुराम जी की 101 दीपों से महाआरती की जाएगी। शोभायात्रा प्रभारी प्रभारी नरेंद्र गौतम, एवं पवन भार्गव, कैलाश शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में ऊंट गाडिय़ां, घोड़े, बैंडबाजे, डीजे डोल, लाल चूंदड़ी में सुसज्जित 500 महिलाओं की कलश यात्रा, परशुराम रथ, रूद्र पाठ करते हुए समाजबंधु होंगे।
युवा जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा के आगे भगवा दुपट्टों में सुसज्जित वाहन रैली शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण होगे। जिलाध्यक्ष मिथलेश दाधीच एवं पितांबर शर्मा ने बताया कि इस परशुराम जयंती शोभायात्रा में मुख्य अतिथि सांगानेर विधायक घनश्याम तिवाडी, विधायक अशोक डोगरा, पूर्व राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा ममता शर्मा, युवा संभाग अध्यक्ष राजस्थान ब्राह्मण महासभा भरत शर्मा, एसडी शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष राजस्थान ब्राह्मण महासभा, पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा, कांग्रेस महिला ग्रामीण अध्यक्ष रजनी शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अर्चना शर्मा, पूर्व वित्त मंत्री हरिमोहन शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख रामनिवास शर्मा होंगे।
बूंदी. परशुराम जयंती महोत्सव के तहत यज्ञ में आहुतियां देते हुए।
भास्कर न्यूज | बूंदी

शाम को समाज उत्थान चिंतन समारोह होगा
आयोजन समिति पदाधिकारियों ने बताया कि सायं 7.30 बजे भामाशाह सम्मान एवं समाज उत्थान चिंतन समारोह होगा। इस कार्यक्रम के तहत भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा। पंडित सतीश शर्मा ने महाप्रसादी की व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला तथा उन्होंने बताया कि महाप्रसादी का आयोजन परशुराम वाटिका जैतसागर रोड़ बूंदी में शाम 6.30 बजे होगा।