बिना बताए गैरहाजिर रहे पटवारी-कानूनगो सस्पेंड
केशवरायपाटन| सरकारी कार्य में लापरवाही बरतने और निर्देशों की पालना नहीं करने पर एसडीएम अंबालाल मीणा ने पटवारी व कानूनगो को निलंबित किया है। मीणा ने तहसील ऑफिस के कानूनगो लीलाधर चौहान व झालीजी का बराना पटवारी राजेश गुर्जर को कार्य मुक्त कर दिया है। एसडीएम ने बताया कि कानूनगो व पटवारी बिना बताए अनुपस्थित रहे। साथ ही दस्तावेज के ऑनलाइन कार्य में लंबे समय से लापरवाही बरत रहे थे। दोनों कर्मचारियों का मुख्यालय बूंदी कलेक्टर कार्यालय रखा गया है। संबंधित खबर| 16 पर