देवलोकगमन के बाद 2 गुटों में बटी बाबा बजरंगदास की समिति
बजरंग जनकल्याण एवं आध्यात्मिक समिति नृसिंग आश्रम बाणगंगा दो गुटों में बंट गई है। समिति के 13 सदस्य एकमत हैं और बागी 2 सदस्यों की गतिविधि को अवैध बताया है।
दो बागी सदस्यों ने नृसिंग आश्रम पर 16 अप्रैल को बैठक कर समिति के संरक्षक देवलाल चांदना को बनाते हुए नए सदस्य बनाए हैं। इस नियुक्ति के बाद समिति के एकमत सदस्यों ने प्रस्ताव लेकर दोनों बागी सदस्यों को निष्कासित कर उनके द्वारा समिति के नाम पर करने वाले कार्यो को अवैध मानने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि समिति में संरक्षक-अध्यक्ष महंत बाबा बजरंगदास (लाल लंगोट वाले) रहे हैं। समिति के एकमत 13 सदस्यों ने बताया कि बाबा का 13 अगस्त 017 को देवलोकगमन हो गया था। समिति के अध्यक्ष व संरक्षक अब भी बाबा बजरंगदास ही हैं। समिति ने मंगलवार को प्रेस वार्ता की। समिति सचिव विजयराजसिंह ने बताया कि समिति में 15 सदस्य हैं, जिनमें से 2 सदस्य मुकेश माधवानी व संजय पुरोहित को समिति के विरुद्ध व्यवहार करने पर निष्कासित कर दिया है। 16 अप्रैल को नृसिंग आश्रम पर रखी बैठक में दोनों बागी सदस्य ही मौजूद थे। पिछले 6 माह से दोनों सदस्यों ने समिति के कोष को लेकर दुष्प्रचार कर रहे है। सचिव विजयराजसिंह ने कहा कि 16 अप्रैल को हुई बैठक में उनकी ओर से उपस्थित सदस्य जगदीश गुर्जर ने समिति के आय व्यय के ब्यौरा भी प्रस्तुत किया। बैठक में अध्यक्षता कर रहे देवलाल चांदना सहित सभी ने संतोष प्रकट किया था। साथ ही जगदीश गुर्जर ने समिति के गठन से पूर्व का हिसाब संजय पुराेहित से मांगा, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे पाए है। आज तक कोई आय-व्यय ब्यौरा उन्होंने नहीं दिया है। पूर्व में समिति द्वारा जारी चैक बैंक से बाउंस हो गया था। बैंक से सचिव द्वारा कारण पूछने पर समिति के खाते पर संजय पुराेहित द्वारा लेने देन पर रोक लगाना बताया, जो जारी है। प्रेस वार्ता में सदस्य रवि नौसाल्या, भरत शर्मा, राजकुमार मोदी, मदनलाल प्रजापत, शंकरलाल अग्रवाल आदि मौजूद थे।
दूसरे पक्ष ने चांदना को बनाया संरक्षक: इधर, समिति के उपाध्यक्ष संजय पुराेहित ने नृसिंह आश्रम पर बैठक रखी थी। बैठक समाजसेवी देवलाल चांदना की अध्यक्षता में हुई। सर्वसम्मति से देवलाल चांदना को संरक्षक चुना गया। बैठक में नए सदस्य संदीप पुरोहित, मदनलाल गुर्जर, देवीकिशन गुर्जर, रामबाबू शृंगी, परमेश्वर शर्मा, आशुतोष शर्मा, महावीर गुर्जर, रघुवीर मीणा, पुरुषोत्तमलाल पारीक, गोपाल गुर्जर, भंवरलाल यादव, सत्यनारायण शर्मा, भंवरसिंह, धन्नालाल, राकेश चांदना, गणेश हूण को बनाया गया। शेष|16 पर
एक पक्ष समिति अध्यक्ष-संरक्षक बाबा को ही मान रहा, दूसरे पक्ष ने देवलाल चांदना को सर्वसम्मति से बनाया संरक्षक
प्रेस वार्ता में जानकारी देता एक पक्ष।