पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गौरव पथ बनाने में लापरवाही मिली तो अफसरों पर कार्रवाई

गौरव पथ बनाने में लापरवाही मिली तो अफसरों पर कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केशवरायपाटन पंचायत समिति की मायजा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर की रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें कलेक्टर शिवांगी स्वर्णकार ने ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने और समाधान के निर्देश दिए।

इस दौरान प्राप्त शिकायतों के लिए कलेक्टर ने क्षेत्रीय अधिकारियों को समाधान कर राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। चौपाल में ग्रामीणों द्वारा मायजा में ग्रामीण गौरव पथ निर्माण की बात रखी। इस पर जिला कलेक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को गौरव पथ निर्माण को लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर लापरवाही की तो बर्दाश्त नहीं होगी, अब कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने गाडिया लुहार परिवारों के प्रार्थना पत्रों पर कलेक्टर ने विकास अधिकारी को प्रधानमंत्री आवास के लिए जगह चिह्नित करने तथा खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ देने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अक्षय तृतीया एवं पीपल पूर्णिमा पर कोई बाल विवाह नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही बाल विवाह संबंधी जानकारी मिलने पर तुरंत उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना अविलंब दी जाए।

चौपाल में मौजूद सरकारी विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। अफसरों ने ग्रामीणों को उनके लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में बताया। चौपाल में दो दर्जन से अधिक प्रकरण प्राप्त हुए, जिनके निस्तारण के निर्देश दिए गए।

बूंदी. मायजा में ग्रामीणों की समस्याएं सुनती कलेक्टर।

मौके पर ही दिया पालनहार का लाभ

सियाराम और पूजा को पालनहार का लाभ रात्रि चौपाल में पहुंचकर सियाराम और पूजा ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दोनों भाई बहिन है तथा माता पिता की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने कलेक्टर से पालनहार योजनाओं का लाभ देने का आग्रह किया। इस पर कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारी को दोनों बच्चों के पालनहार योजना में आवेदन करवाकर लाभ दिलाने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में एडीएम नरेशकुमार मालव, केशवरायपाटन उपखंड अधिकारी अंबालाल मीणा, जिला स्तरीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...