सीधी भर्ती के ऑनलाइन आवेदन 27 अप्रैल तक
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित सूचना सहायक व संगणक सीधी भर्ती परीक्षा 2018 के लिए ऑन लाइन आवेदन की तिथि में वृद्धि करते हुए इसे 27 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। सूचना सहायक एवं संगणक पदों के लिए राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा प्रस्तावित परीक्षा के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार संगणक पद के लिए 5 मई को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक तथा सूचना सहायक के लिए 12 मई को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक परीक्षा होगी।