फीस निर्धारण के अधिकार निजी स्कूल संचालकों के पास होने जरूरी बताए
प्राइवेट स्कूल वेलफेयर सोसायटी की मंगलवार को बैठक हुई। जिसमें 150 निजी स्कूलों के संचालकों ने भाग लिया।
बैठक में शिक्षा निदेशालय बीकानेर द्वारा निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के आदेशों के विरुद्ध विमर्श किया गया। बैठक में सोसायटी के अध्यक्ष महेश कुमार वर्मा ने बताया कि स्कूल संचालक फीस के आधार पर ही अपने संस्थानों का संचालन करते हैं। हर माह फीस के आधार पर ही खर्चे निर्धारित होते हैं। स्कूल संचालन के लिए फीस निर्धारण का अधिकार संचालकों के पास होना जरूरी है। सरकार कमेटी बनाकर फीस निर्धारण करके संचालकों का शोषण कर रही है। इसके विरोध में 1 जुलाई से स्कूल बंद करने का विचार किया जाएगा। शिक्षा विभाग के फरमान से शिक्षा का स्तर गिरेगा। संगठन की ओर से सरकार द्वारा लगाए अंकुश वाले आदेशों पर विरोध जताकर निंदा की।