पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरुषार्थ और मेहनत से ही सफलता संभव: जैनाचार्य

पुरुषार्थ और मेहनत से ही सफलता संभव: जैनाचार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बूंदी का गोठड़ा

बड़ानयागांव श्रीपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में मंगलवार को प्रवचन देते हुए जैनाचार्य श्रीसुकुमालनंदी महाराज ने कहा कि पुरुषार्थ व मेहनत से ही सफलता संभव है। मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है।

असफलता कायरों का प्रतिफल है, असफलता एक चुनौती है। स्वीकार करो क्या कमी रह गई देखो और सुधार करो जब तक सफल ना हो नींद-चैन को त्यागो, तुम संघर्ष का मैदान छोड़ कर मत भागो। कुछ किए बिना किसी की जय जयकार नहीं होती। सीढ़ियां चढ़े बिना मंजिल पार नहीं होती। उसी प्रकार भक्ति किए बिना भगवान की प्राप्ति नहीं होती। उन्होंने कहा कि हमें भगवान को मानने के साथ ही उनके सिद्धांतों, उद्देश्य को मानकर परिग्रह के सिद्धांत पर चलना चाहिए। सुकुमाल धर्म प्रभावना मंच के प्रवक्ता प्रमोद सावला ने बताया कि अलोद कस्बे में आचार्य श्री के सानिध्य में होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव पत्रिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर महेश बोरखखंडिया, विनोद सांवला, संजय बरमुंडा, दीपक सावला, गणेश बोहरा, रमेश लंबाबास, प्रेमचंद लालचंद उपस्थिति थे। बड़ानयागांव के जैन समाज बंधुओं ने अक्षय तृतीया पर आदिनाथ भगवान का विधान मंडल कराने का निवेदन किया, जिसे आचार्यश्री ने स्वीकार कर लिया। शाम को जिज्ञासा समाधान प्रश्न मंच के कार्यक्रम हुए।

बूंदी का गोठड़ा। वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव पत्रिका का विमोचन करते समाजबंधु।

खबरें और भी हैं...