छोटे बच्चों की अंग्रेजी देखकर कलेक्टर बोलीं- शाबास
कलेक्टर शिवांगी स्वर्णकार ने मंगलवार को गेंडोली और अजेता के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण कर स्कूलों में शिक्षण स्तर की जांच की तथा सुविधाओं की जानकारी ली।
इस दौरान विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं और स्वच्छता व सौन्दर्यीकरण कार्य देखे। इस दौरान उन्होंने स्कूल की आईसीटी कक्ष, गतिविधि कक्ष, विज्ञान लैब सहित कक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालयों में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के कार्य देखकर सराहना की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालयों के कक्षा कक्ष में पहुंचकर बच्चों के शैक्षणिक स्तर की जांच भी की । उन्होंने बच्चों से प्रश्न पूछे तथा बोर्ड पर उनके नाम भी लिखवाकर देखे। बच्चों ने जिला कलेक्टर को अपने नाम अंग्रेजी में लिखकर बताए। निरीक्षण के दौरान कक्षा 5 की कोमल बैरवा ने मधुर गीत सुनाया। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को सुझाव दिया कि ऐसी प्रतिभाओं को मंच देने के लिए जिलास्तर पर कार्यक्रम करने के निर्देश दिए।
बूंदी. स्कूल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेतीं कलेक्टर शिवांगी स्वर्णकार।