विधिक शिविर में बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम
बूंदी| बाल विवाह रोकथाम अभियान के तहत मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बूंदी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर लगाया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव मनीष हरजाई ने बाल विवाह के दुष्परिणाम बताते हुए विभिन्न विधिक प्रावधानों की जानकारी दी। शिविर में छात्रा-छात्राओं एवं अन्य लाभान्वितों को बाल विवाह नहीं करने, बाल विवाह का विरोध करने तथा बाल विवाह में शामिल नहीं होने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बाल विवाह की जानकारी होने पर सक्षम प्राधिकारी को सूचित करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में विद्यालय प्राचार्या ज्योति शर्मा ने भी छात्रा-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में बताया। रिटेनर अधिवक्ता प्रमोद कुमार सेन, सुश्री मीना जांगिड़ व पीएलवी अनंत दाधीच ने भी विचार रखे।