बेटे को न्याय दिलाने एक साल से भटक रहा पिता
बूंदी| करतार सिंह की हत्या हुए 1 साल हो गया, लेकिन उसके पिता आज को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। करतार के पिता गुरुमीत सिंह ने एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। 19 अप्रैल 2017 को करतार का शव चंबल पुलिया के पास मिला था। पिता ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया था। उसके बाद से ही पिता पुलिस थानों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार को गुरुमीत सिंह के बेटे की मौत को पूरा एक साल हो जाएगा।