डाकघर में दर्पण प्रोजेक्ट शुरू होगा, शाखाएं होंगी डिजिटल
डाकघर में दर्पण प्रोजेक्ट शुरू होगा, शाखाएं होंगी डिजिटल
बूंदी| भारतीय डाक विभाग अब प्रधान डाकघरों में दर्पण प्रोजेक्ट की शुरुआत करने जा रहा है। इसके तहत सूचना प्रौद्योगिकी आधुनिकीकरण योजना के तहत भारतीय डाक विभाग ने दर्पण (डिजिटल एडवांसमेंट ऑफ रूरल पोस्ट ऑफिस फॉर ए न्यू इंडिया) का शुभारंभ किया जा रहा है। जिसके तहत पूरे देश के 1.29 लाख शाखा डाकघरों को डिजिटल किया जा रहा है। शाखा डाकघरों से वित्तीय लेनदेन अब ऑनलाइन किए जा सकेंगे।