पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेज नदी में 14 घंटे बाद मिला ट्रक चालक का शव, पुलिस के जवानों ने निकाला

मेज नदी में 14 घंटे बाद मिला ट्रक चालक का शव, पुलिस के जवानों ने निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाखेरी (बूंदी)| उपखंड क्षेत्र में नयागांव स्थित मेज नदी में नहाने के दौरान नदी डूबे ट्रक चालक का शव 14 घंटे बाद बुधवार सुबह निकाल लिया या। पुलिस ने गोताखोर आने से पहले ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस ने परंपरागत संसाधनों से नदी में शव की तलाश शुरू की तो एक घंटे के प्रयास के बाद शव दिखने लगा। तब पुलिस के जवानों ने शव को नदी से निकाल कर सरकारी अस्पताल की मोर्चेरी में रखवाया। इस दौरान मृतक की पहचान मलखेड़ा जिला सीकर निवासी महेश गुर्जर (25) पुत्र नवरंगलाल के रूप में हुई। पुलिस ने डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम के बादकरवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शव को नदी से बाहर निकालने में थाने के सिपाही सुरेशकुमार सुरज्ञान, बालूराम चौधरी व राजाराम चालक का सहयोग रहा।

नदी पर नहाने गए ट्रक चालक पैर धोने के चक्कर में फिसल गया और डूब गया। उसके साथियों ने बताया कि महेश नहाने के बाद कपड़े पहनकर चलने को तैयार था। इसी दौरान वह पैर धोने चला गया और फिसलन के चलते संतुलन खोने से नदी में गिर गया। वहां मौजूद लोगों में से कोई तैरना नहीं जानता था। जिसके चलते तत्काल बचाव कार्य नहीं हो पाया। बाद में पुलिस आई, तब तक वह नदी की गहराई में चला गया। अंधेरा होने से खोजने के प्रयास रोकने पड़े। मेज नदी पर आए दिन डूबने के हादसे होते रहते हैं, लेकिन नदी में डूबने पर तत्काल बचाव कार्य पर्याप्त संसाधनों के चलते शुरू नहीं हो पाते। यूं तो पुलिस अपने स्तर पर रस्सी और कुछ साधनों से प्रयास करती है, लेकिन वे पर्याप्त नहीं होते। वहीं, गोताखोरों की कमी के चलते भी नदी की गहराई तक तलाशी अभियान ठीक ढंग से शुरू नहीं हो पाता है।

पुलिस अधिकारी अपने तैराक जवानों व ग्रामीणों से तलाशी अभियान चलाती है, जिसमें काफी समय लग जाता है। मेज नदी पर हादसे रोकने के लिए रेस्क्यू टीम की लबे समय से जरूरत महसूस की जाती रही है।

लाखेरी। अस्पताल परिसर में शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई करती पुलिस।

खबरें और भी हैं...