अच्छे काम के लिए बूंदी और हिंडौली प्रधान सम्मानित
मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसरण में वर्ष 2016-17 में बूंदी एवं हिंडौली पंचायत समिति द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरूप दोनों पंचायत समितियों का राज्य स्तरीय पंचायत पुरस्कार दिए गए। राज्य स्तरीय पंचायत पुरस्कार रवींद्र मंच रामनिवास बाग जयपुर में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ने प्रदान किए। बूंदी प्रधान मधु वर्मा को उत्कृष्ट कार्य के लिए 10 लाख रुपए चैक प्रदान किया गया। यह पुरस्कार स्वच्छ भारत अभियान में श्रेष्ठ कार्य करने, ग्राम पंचायत व पंचायत समिति के स्वयं के आय के संसाधनों में वृद्धि करने, बाल विवाह की रोकथाम के लिए सार्थक प्रयास करने, बालिका शिक्षा को बढावा देने आदि के उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किए। इसके अलावा पंचायत समिति नैनवां की ग्राम पंचायत सहण, पंचायत समिति बूंदी की ग्राम पंचायत अजेता तथा पंचायत समिति तालेड़ा की ग्राम पंचायत बल्लोप को भी पुरस्कृत किया गया।
हिंडौली. पंचायती राज के राज्य स्तरीय जयपुर में आयोजित समारोह में अति उत्कृष्ट कार्य करने पर पंचायत समिति हिंडौली को सम्मानित किया गया। पंचायत समिति की ओर से प्रधान ममता गुर्जर व बीडीओ मोहनलाल मीना ने संयुक्त रूप से अवार्ड लिया। समारोह में पंचायती राज मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने यह पुरस्कार प्रदान किया। जिसमें प्रशस्ति पत्र सहित 5 लाख का चेक प्रदान किया।
जयपुर में आयाेजित राज्य स्तरीय समारोह में सहण-अजेता और बल्लोप पंचायत को भी मिला ईनाम