- Hindi News
- National
- ग्राम स्वराज अभियान मनाया, स्कूलों और पंचायतों में किया गया सामूहिक श्रमदान
ग्राम स्वराज अभियान मनाया, स्कूलों और पंचायतों में किया गया सामूहिक श्रमदान
स्वच्छ भारत पर्व के अंतर्गत ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिलेभर में कई आयोजन हुए। इस मौके पर सफाई और श्रमदान किया गया। माटूंदा पंचायत के श्योपुरिया की बावड़ी के प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छ भारत पर्व के अंतर्गत ग्राम स्वराज अभियान की शुरुआत माटूंदा सरपंच महेंद्रकुमार शर्मा ने की। विद्यालय में साफ सफाई की गई। पंचायत प्रसार अधिकारी लेखराज प्रजापत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गोरा, पार्वती बैरवा, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रघुवीर सिंह, चिकित्सा अधिकारी माटूंदा उर्वशी गोचर आदि मौजूद रहे।
हिंडौली. तेजाजी की पाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर स्वच्छता के बारे में बताया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष कुंजबिहारी बील्या , कैलाश गौतम, नितेश खटोड़, लोकेश सैनी, दीपक कहार, मुकेश सैनी, ईश्वर सैनी, पुष्पेंद्रसिंह सोलंकी, विक्रमसिंह हाड़ा, सूरजमल सैनी, बबलू नामा, शंकर मीना, आकाश टांक, सतीश गुप्ता, देवेंद्र नामा मौजूद रहे।
दबलाना. धाभाइयों का नयागांव में स्वच्छता दिवस मनाया गया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी छोटूलाल लोधा ने पंचायत कार्यालय व अटल सेवा केंद्र की सफाई कर श्रमदान किया।कार्यक्रम में सरपंच रामप्रकाश यादव, ग्राम विकास अधिकारी छोटूलाल लोधा, कनिष्क सहायक पवन सैन, पंचायत सहायक श्योजीलाल यादव, दुर्गेश दाधीच, बृजबिहारी यादव, गार्ड नंदकिशोर बैरवा, मौजूद थे।
नैनवां. नगर पालिका व भाजपा शहर मंडल की ओर से स्वच्छ भारत पर्व मनाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान पालिका चेयरमैन मधु कंवर, पार्षद महावीर सिन्धव, रजनीश शर्मा, महेश गुर्जर, सत्यनारायण सैनी, मोहनसिंह मीणा, शहर भाजपा अध्यक्ष पुखराज ओसवाल, महामंत्री शिवदत्त बैरागी, कोषाध्यक्ष महेंद्रसिंह सिसोदिया, पूर्व पार्षद भंवरसिंह, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वच्छ भारत पर्व का शुभारंभ किया। साथ ही आसपास के दुकानदारों को डस्टबिन वितरित किए।
केशवरायपाटन. रड़ी पंचायत में सचिव व जनप्रतिनिधियों ने कार्यालय की सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश। ग्राम विकास अधिकारी रामराज मीणा, बृजराज गुर्जर, आशुतोष गुर्जर ने सफाई की। सरपंच गणपतीबााई ने कहा कि स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों को भी सचेत किया जा रहा है।
जयस्थल. अभियान के तहत अटल सेवा केंद्र की साफ-सफाई की गई। सरपंच चंद्रकला जांगिड़, विकास अधिकारी राधेश्याम मेहरा, उप सरपंच शादीन मीणा, पंचायत सहायक राकेश सैनी, धर्मराज सैनी, पवनकुमार सोनी, नंदकिशोर बैरवा, विकास नागर, द्वारिकालाल प्रजापत आदि मौजूद थे।
बूंदी. श्योपुरिया की बावड़ी स्कूल में अभियान की शुरुआत करते सरपंच।
कापरेन। बालाजी की बगीची के पास स्थित शौचालय पर लिखा स्लोगन।
दबलाना। धाबाइयों का नयागांव में श्रमदान।
नैनवां. दुकानदारों को डस्टबिन वितरित करतीं पालिका चेयरमैन।
केशवरायपाटन। रड़ी पंचायत में सफाई करते सचिव और जनप्रतिनिधि ।