4.78 लाख रुपए की सहायता मंजूर
बूंदी| आकाशीय बिजली गिरने से हुई क्षति के लिए प्रभावित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। जिला मजिस्ट्रेट शिवांगी स्वर्णकार ने ओधंधा निवासी कमलाबाई व बेनपा-राजकोटा जिला टोंक की कमलेश गुर्जर को 2-2 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत की है। बिजली गिरने से 16 भेड़ों की मृत्यु होने पर हाथलई पंचायत गुंदोस (जिला पाली) के फागाराम रैबारी को 48 हजार रुपए और भैंस की मृत्यु होने पर बावड़ीखेड़ा निवासी भोलू को 30 हजार रुपए की सहायता राशि मंजूर की है।