पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छोटी काशी में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे, पूरे रास्ते शोभायात्रा का सत्कार

छोटी काशी में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे, पूरे रास्ते शोभायात्रा का सत्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्राह्मण समाज के अाराध्यदेव भगवान परशुराम की जयंती बुधवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। अखिल राजस्थान ब्राह्मण महासभा बूंदी की ओर से परशुराम जयंती महोत्सव परशुराम वाटिका स्मृति गार्डन में मनाया गया। महासभा की ओर से शाम को मंशापूर्ण गणेश मैदान बालचंदपाड़ा से शोभयात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शहर के सभी बाजारों में पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।

शोभायात्रा शहर में नाहर का चौहट्टा, चौमुखा बाजार, मोची बाजार, कागजी देवरा होती हुई परशुराम वाटिका पहुंची। जहां 101 दीपों से भगवान परशुराम की महाआरती की गई। शोभायात्रा में परशुराम रथ, ऊंटगाडियां, घोड़े, मशक बैंड शामिल रहे। 501 महिलाएं निर्धारित ड्रेसकोड लाल चुनरी में कलश लिए चल रही थीं। शोभायात्रा में विश्वशांति पाठ करते हुए विद्वान मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।

शोभायात्रा में वाहन रैली संयोजक संजय पांडे केसरियां दुपट्टों और भगवा पताकाओं से सुसज्जित वाहन रैली में सबसे आगे चल रहे थे। उनके पीछे युवक अखाड़ा प्रदर्शन करते चल रहे थे। शोभायात्रा शाम 7 बजे वाटिका पहुंची। जहां भामाशाह सम्मान और समाज उत्थान चिंतन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें समाज उत्थान की रूपरेखा बनाई गई ।

सामाजिक समरसता के लिए वंचित वर्ग को भी मिले आरक्षण-तिवाड़ी

इससे पूर्व मंशापूर्ण गणेश मैदान पर हुई धर्मसभा में मुख्य अतिथि रहे पूर्वमंत्री घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। समाज के विकास के लिए युवा शक्ति को आगे आना होगा। उन्होंने समाज के युवाओं को अपने कर्मों से विमुख नहीं होकर कर्मों के साथ जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहने के साथ गतिशील क्रियाशील रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि श्रीपरशुराम भगवान का जीवन अन्यायी व आतताई के खिलाफ रहा। आज भी उनके दिखाए गये मार्ग पर चलकर जनता को त्रस्त व परेशान करने वाले शासन तंत्र को उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है। स्वेच्छाचारिता व तानाशाही के खिलाफ परशुरामजी का फरसा चलता है।

बूंदी. परशुराम जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में महिलाएं मंगलकलश धारण किए हुए चल रही थी।

कापरेन। भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाते हुए।

इन्होंने भी दिया संबोधन

कार्यक्रम में विधायक अशोक डोगरा, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा ममता शर्मा, युवा संभाग अध्यक्ष राजस्थान ब्राह्मण महासभा भरत शर्मा, पूर्व विधायक ओम डिंगल, महिला प्रकोष्ठ राजस्थान ब्राह्मण महासभा प्रदेशाध्यक्ष सरस्वती गौड़, अरबन बैंक चैयरमेन सत्येश शर्मा, पूर्व उपसभापति संतोष कटारा, रूपेश शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, नूतन तिवारी, हनुमानसहाय शर्मा, एनएल शर्मा कोटा, गौरव शर्मा, राजेश शर्मा ने संबोधित किया।

वरिष्ठ नागरिकों और प्रतिभाओं का सम्मान

मंशापूर्ण गणेश मैदान में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह हुआ। जिलाध्यक्ष मिथलेश दाधीच और संयोजक सुनील बॉबी ने शुरुआत की। युवा ब्राह्मण नेता संजय शर्मा, परशुराम वाटिका समिति अध्यक्ष लोकेश दाधीच, जिला प्रवक्ता नूतन तिवारी ने सामाजिक एकता व संगठन को मजबूत करने की बात रखी। युवा जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री घनश्याम दुबे, दीपक दाधीच, चंद्रशेखर पंचौली, पीतांबर शर्मा, गिरधरगोपाल ओझा, नरेंद्र गौतम-अमित शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सीपी जोशी, ओमप्रकाश शर्मा, पं. सतीश शर्मा, अवधेश शर्मा, वित्तमंत्री हरिदत्त खूटिया, केशव भार्गव, अरविंद दुबे, ब्राह्मण कल्याण परिषद अध्यक्ष तुषार पारीक, परशुराम ब्रिगेड प्रदेशाध्यक्ष संजय पांडे ने संबोधित किया।

तलवास। भगवान परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकालते हुए।

कापरेन में समाज उत्थान पर चर्चा

कापरेन. शहर में सनाढ्य ब्राह्मण महासभा द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। यहां संगोष्ठी का आयोजन कर समाज के उत्थान के विषय पर चर्चा की गई। गार्डन में दोपहर को भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान महासभा नगर अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, तेजनारायण दुबे, दुर्गाशंकर शर्मा, राघव शर्मा, नगेंद्र दुबे, अविनाश दीक्षित, शिवनंदन दुबे, कपिल शर्मा, गिरीश शर्मा, श्याम बिहारी दुबे, नरेंद्रकुमार दुबे, चरड़ाना से रामेश्वर शर्मा, दिवाकर शर्मा, बद्रीलाल शर्मा, निर्मल शर्मा, नारायण शर्मा सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

तलवास में परसा पूजन का आयोजन

तलवास. परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज एवं परशुराम यूथ ब्रिगेड की अोर से शोभायात्रा निकाली। जो सुबह 9 बजे बावड़ी के बालाजी से पूजा-अर्चना कर निकाली। इसमें परशुराम के प्रतिक चिन्ह परसा की पूजा कर समाज के युवाओं को परशुराम का चिन्ह दिया। शोभायात्रा मुख्य बाजार से होते हुए चारभुजा मंदिर पहुंची। दोपहर दो बजे वरिष्ठजन सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि रामकिशन दास थे। अध्यक्षता भुवनेश शर्मा ने की।विशिष्ट अतिथि विनोदबिहारी शर्मा थे। अतिथियों का परशुराम यूथ ब्रिगेड सदस्यों ने स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...