चौगान जैन मंदिर में किया भक्तामर पाठ
बूंदी. चौगान जैन मंदिर में भक्तामर पाठ करते जैन समाजबंधु।
बूंदी| पुलक मंच की ओर से बुधवार को चौगान जैन मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत भक्तामर पाठ के साथ हुई। मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पाठ के बाद भगवान की आरती कर जयकारे लगाए।
इसके बाद भगवान आदिनाथ के छह माह बाद इक्षु रस से आहार होने के बाद समाजबंधुओं को इक्षु रस पिलाया गया। कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष संतोष पाटनी, सचिव प्रमोद गंगवाल, पदम पाटनी, प्रवक्ता दिलीप बाकलीवाल, सुरेंद्र छाबड़ा, छुटन बाकलीवाल, पारस पाटनी, जिनेश पाटनी के अलावा जागृति महिला मंडल की संरक्षक कविता बाकलीवाल, अध्यक्ष निर्मला पाटनी, संगीत छाबड़ा, आशा गंगवाल समेत अन्य मौजूद समाजबंधु मौजूद रहे।