स्वच्छ और सुरक्षित जल का महत्व बताया
बूंदी| सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के फील्ड आउटरीच ब्यूरो कोटा ने जिले के ग्राम गणेशपुरा, जैतपुरा और तलवास में जल संरक्षण हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से ग्रामीण जनता को स्वच्छ और सुरक्षित जल का महत्व बताया। सहायक निदेशक अनुराग वाजपेयी ने बताया कि अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है स्वच्छ जल। गंदा व प्रदूषित जल बीमारियां फैला सकता हैं। ग्रामीणों को बाल विवाह नहीं करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।