उपभोक्ताओं के खाते आधार से लिंक करने के लिए चलाए अभियान
बुरहानपुर | जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर सत्येंद्रसिंह की अध्यक्षता में हुई। कलेक्टर ने बैंकों के बढ़ते हुए एनपीए पर चिंता व्यक्त की। ऋण वसूली के लिए प्रशासनिक स्तर पर हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। शासकीय योजनाओं के तहत स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश बैंक अफसरों को दिए। उन्होंने कहा समस्त खाता धारकों के खातों को आधार से लिंक करने के लिए अभियान चलाए। बैठक में एलडीएम ने बताया वित्तीय वर्ष 2017-18 में जिले में बैंकों ने सीडी रेशियों, प्राथमिक क्षेत्रों में ऋण वितरण के साथ स्वरोजगार के लिए शासकीय योजनाओं में निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा किया।