पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कथा श्रवण से थकान दूर होती है

कथा श्रवण से थकान दूर होती है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर | सिलमपुरा स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर में शुक्रवार को वड़ताल से पधारे शास्त्री विनय प्रकाशदासजी और गुणसागरजी ने भगवान स्वामिनारायण का दूध और केसर से अभिषेक किया। शास्त्री विनय प्रकाशदास ने कहा अधिक मास में पूजन अर्चन करने से अधिक फल मिलता है। इस माह में भगवान की भजन भक्ति करने से फल अधिक प्राप्त होता हैं। सभी शास्त्रियों ने बताया है अधिक मास में भजन भक्ति अधिक करना चाहिए। इस भूमी पर जिसने जन्म लिया है, वह भगवान के लिए बना है उसे दान पुण्य करना चाहिए, दान से मोक्ष का मार्ग खुलता है। व्यासपीठ पर विराजित शास्त्री गुणसागरजी ने कथा का महत्व बताया और कहा कथा से जन्मजन्मांतर की थकान दूर होती है, और पाप से मुक्ति के लिए कथा आवश्यक हैं जिस प्रकार व्यक्ति को जीवित रहने के लिए खाना जरूरी है वैसे ही मोक्ष पाने के लिए कथा अनिवार्य है, भगवान तक पंहुचने का मार्ग ही कथा श्रवण है। और जिन पर भगवान की कृपा होती है, उन्हें ही इश्वर की कथा सुनने मिलती है। वहीं मंदिर तक पंहुच पाता है।

खबरें और भी हैं...