बुरहानपुर | महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस ने कांच मंदिर उदासीन आश्रम सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान यज्ञ कथा, शाहपुर में गौ-कृपा कथा महोत्सव में सम्मिलित होकर कथा का रसपान किया। मंत्री ने कांच मंदिर में कथा सुनकर वाचक डॉ. श्यामदास पूरनदास उदासीन से आशीर्वाद लिया। शाहपुर में साध्वी डॉ. चारू गोपाल दीदी से आशीर्वाद लिया।