पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला को बचाने वाले को पीटने पर आरोपी न्यायालय उठने तक की सजा

महिला को बचाने वाले को पीटने पर आरोपी न्यायालय उठने तक की सजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला को बचाने वाले को पीटने पर आरोपी न्यायालय उठने तक की सजा

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

न्यायिक मजिस्ट्रेट पूनम डामेचा ने एक आरोपी को न्यायालय उठने तक सजा देकर 300 रुपए का जुर्माना लगाया। अभियोजन अधिकारी रतन सिंह भंवर ने बताया लालबाग में राम मंदिर के पास महिला अपने घर पर सो रही थी। तभी उसके घर के पास मिथुन आया महिला को आवाज देकर बुलाने लगा। बाहर आने पर उसने महिला का हाथ पकड़ा। गोपाल, महादेव और सलीम बचाने आए। उसमें से सलीम को उसने थप्पड़ मार दिया। लालबाग थाना में केस दर्ज करने पर मामला न्यायालय पहुंचा।

राधारमण मंदिर में होगी श्रीमद भागवत कथा

बुरहानपुर |
अधिकमास के तहत रविवार से 27 मई तक श्री राधारमण मंदिर अग्रसेन भवन राजघाट रोड पर हर दिन शाम 4 से 7 बजे तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होगा। युवा आचार्य लोकेश शुक्ल कथा का वाचन करेंगे। सप्ताह के तहत पहले दिन गोकर्ण महात्म्य , 21 को कुंती और भीम स्तुति, 22 को नरसिंह अवतार , 23 को नंद महोत्सव , 24 को गोवर्धन लीला, 25 को रुक्मणी विवाह, 26 मई को सुदामा चरित्र का प्रसंग होगा। श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

खबरें और भी हैं...