पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिवाइडर बनाकर चौड़ा करेंगे शनवारा चौराहा

डिवाइडर बनाकर चौड़ा करेंगे शनवारा चौराहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

शहर का यातायात व्यवस्थित करने के लिए कलेक्टर और एसपी पहली बार शहर में निकले और शनवारा चौराहा व जय स्तंभ का निरीक्षण कर बार-बार जाम लगने के कारण ढूंढ निकाले। पार्किंग के लिए पुराना जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।

शुक्रवार शाम 4 बजे कलेक्टर सत्येंद्रसिंह और एसपी पंकज श्रीवास्तव शनवारा चौराहा पहुंचे। उन्होंने कुछ देर ठहरकर देखा लेफ्ट टर्न पर बार-बार जाम लग रहा था। पास जाने पार खंडवा की ओर से लेफ्ट टर्न का मार्ग जर्जर दिखा। लालबाग से खंडवा की ओर के टर्न पर चौड़ी नाली, शनवारा गेट से बस स्टैंड की ओर ढलान और बस स्टैंड से शनवारा की ओर डिवाइडर नहीं था। जिस कारण लेफ्ट टर्न पर बार-बार जाम जैसी स्थिति, वाहनों के दुर्घटना होने का अंदेशा बनने की स्थिति दिखी। कलेक्टर ने निगमायुक्त पवनसिंह से कहा लालबाग से खंडवा के टर्न पर ब्लॉक लगवाओ। चौड़ी नालियों को बंद करों। पीडब्ल्यूडी के अफसरों से खंडवा से शहर के टर्न को दुरुस्त करने और बस स्टैंड वाले रोड से डिवाइडर बनाओ। बेरिकेड्स लगने से वाहन चालक लेफ्ट टर्न से निकलकर लालबाग की ओर निकलते हैं। कई बार मैंने सिग्नल पर कार खड़े रहने पर वाहन निकालने का तरीका देखा। अत: इससे किसी दिन कोई हादसा हो जाएगा। इसके पहले हमें उन हादसों को रोकना होगा। इस प्रकार से बताया िक वाहनों की हद तय करने के लिए जेब्रा क्रासिंग, पैदल जाने वाले और लेफ्ट टर्न पर मार्किंग कराओ। अनुपयोगी सामान को चौराहा से हटा दो। इससे जवानों को यातायात सुचारू करने में मदद मिलेगी। जवान भी चारों ओर ध्यान रखे ताकि कोई चालक वाहन तेज गति से न चलाए।

फायर ऑफिस के सामने परिसर में कांक्रीट करो, गिट्‌टी, मिट्‌टी नहीं पसरेगी

जय स्तंभ चौराहा पहुंचकर कलेक्टर ने तांगा स्टैंड के पास से बोरिंग को व्यवस्थित कर डस्टबीन हटवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा फायर ऑफिस के परिसर में कांक्रीट हो जाएगा तो गिट्‌टी और मिट्‌टी नहीं पसरेगी। वाहन निकलने में आसानी होगी। इसके बाद अफसर पुराने जिला अस्पताल पहुंचे। यहां वाहन पार्किंग के लिए विचार-विमर्श किया। हालांकि उस पर निर्णय नहीं लिया। आयुक्त बोल निगम से प्रस्ताव देंगे। उसके बाद पार्किंग के लिए व्यवस्था कर पाएंगे।

कलेक्टर, एसपी ने किया शनवारा चौराहा और जय स्तंभ का दौरा, 15 दिन में व्यवस्था कर यातायात सुधारेंगे

चौराहा के सौंदर्यीकरण के लिए कलेक्टर सत्येंद्रसिंह और एसपी पंकज श्रीवास्तव ने शनवारा का निरीक्षण किया।

खबरें और भी हैं...