पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहली बार लगा विकासखंड स्तरीय विभागीय परिवेदना शिविर, तीन हजार शिक्षक, आवेदन सिर्फ 150 आए

पहली बार लगा विकासखंड स्तरीय विभागीय परिवेदना शिविर, तीन हजार शिक्षक, आवेदन सिर्फ 150 आए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

शिक्षकों की समस्या जानने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में विकासखंड स्तरीय विभागीय परिवेदना शिविर आयोजित किया गया। जिसमें तीन हजार में से मात्र 150 के आवेदन आए। बाकी प्रचार-प्रसार के अभाव में पहुंच नहीं पाए। जिसका शिक्षक संगठनों ने विरोध किया। दोबारा शिविर लगाकर आवेदन लेने की मांग की।

शुक्रवार काे आयोजित शिविर में अधिकांश शिक्षकों ने स्थापना विभाग से संबंधित समस्या बताई। बाकायदा उनका पंजीयन किया गया, फार्मेट देकर उनसे भरवाया गया और अलग से समस्या का आवेदन लिया। जिसमें हिंदी-मराठी प्राथमिक स्कूल बसाड़ के सहायक अध्यापक डीएल भंगाले ने समस्या बताई कि सर 9 जुलाई 2003 को मैं स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़ा। 9 जुलाई 2015 को मेरी सेवा को 12 साल पूरे हुए। उसके बाद नियम से मेरी क्रमोन्नति की जाना थी लेकिन अब तक क्रमोन्नति हुई न मुझे एरियर्स मिला। जबकि खकनार ब्लॉक व शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र के सहायक अध्यापकों को क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ मिल रहा है। दो साल से हम जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपक बार-बार निवेदन किया लेकिन आज तक आदेश जारी नहीं किए। इनसे मैं अकेला नहीं, बुरहानपुर ब्लॉक के अधिकांश शिक्षक आक्रोशित हैं। कम वेतन के कारण पारिवारिक व मानसिक समस्या बनी है। असीर प्राथमिक स्कूल के सहायक अध्यापक महेंद्र महाजन ने कहा प्रत्येक साल जुलाई में वेतनवृद्धि करते हैं। लेकिन 2017 में बीईओ संकुल के सभी अध्यापक सर्व की वेतनवृद्धि 2017 के बजाय 2018 में दिया गया। जिसका पिछले 8 माह यानी जुलाई 2017 से फरवरी 2018 तक का एरियर्स भुगतान बाकी है। शिविर में मिले आवेदनों को एजुकेशन पोर्टल पर ऑनलाइन किए गए।

सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में शिक्षकों ने आवेदन देकर परिवेदन बताई।

ये आई समस्याएं

अंशदायी पेंशन की प्रान कीट नहीं मिली। छटवें वेतन आयोग, डीए का एरियर्स नहीं दिया। सर्विस बुक में एंट्री नहीं हो रही। सेवा पुस्तिक अपडेट नहीं की। विषय वार सेवा पुस्तिक में प्रविष्ठि नहीं की। किसी का नाम तो कोई का लिंग बदल दिया।

ऐसे होगा समाधान

शिक्षकों से मिली समस्या को भोपाल मुख्यालय पर छंटनी करेंगे। जिन्हें जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड संवयक, बीआरसी, बीईओ, संकुल, स्कूल स्तर पर भेजकर समाधान करेंगे।

खबरें और भी हैं...